जल संकट
पुणे में फरबरी 2025 में ही गर्मी इतनी पड़ रही है और आसपास के क्षेत्र में जल स्तर गिरता जा रहा है। घरों में जो पुणे महानगरपालिका का पानी आता है वह बहुत कम प्रैशर से आ रहा है। मैं अपनी सोसायटी का चेयरमैन हूँ और लोग मेरे पास पानी कम प्रैशर से आने की शिकायत करते हैं। मैं पानी सप्लाई करने वाले ऑपरेटर से बात करता हूँ। वह बताते हैं कि वे अपनी ओर से पूरा पानी खोलते हैं लेकिन प्रैशर कम क्यों है इसके लिए कुछ नहीं कर सकते। हमारे क्षेत्र के समाज सेवक हैं प्रसाद जगताप जो पहले आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के सदस्य थे और अब नगर सेवक के उम्मीदवार हैं। उन्होंने हमारे क्षेत्र में पानी लाने, ड्रेनेज डलवाने और रोड बनवाने की दिशा में बहुत उल्लेखनीय कार्य किया है। इसलिए आज मैंने वाट्सएप पर प्रैशर कम आने के बारे में लिखा है। पुणे महानगरपालिका की ओर से वाट्सएप मोबाइल नंबर जारी किया है जिस पर सारी शिकायतें की जा सकती हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड ने भी ऐसा नंबर जारी किया है। मैं दोनों पर हिंदी में शिकायत दर्ज करता हूँ और उन पर कार्रवाई भी होती है। लेक...