आज की मुलाकात

 श्री के.पी.सत्यानंदन पूर्व निदेशक राजभाषा रेल मंत्रालय ने मुझे ब्लॉग बनाने और लिखने के लिए प्रेरित किया था, परंतु मैं कुछ अधिक लिख नहीं पाया। डॉ वीरेंद्र कुमार मिश्र, मुंबई ने आज मेरा परिचय डॉ.प्रवीण चोपड़ा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, भायखला, मुंबई से परिचय कराया। उनसे बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। यह जानकर तो और भी अच्छा लगा कि वे ब्लॉग लेखक हैं। बड़ प्यारे प्यारे गीत उन्होंने अपने ब्लॉग में शेयर किए हैं। आज मेरे अपने फिल्म का एक गीत सुनने को मिला। फिल्म तो 1973-74 की है, परंतु खास बात यह है कि उस गीत को डैनी पर फिल्माया गया है। डैनी साहब को स्क्रीन पर गाते हुए बहुत कम देखा है।

इस तरह आज की डॉ. प्रवीण चोपड़ा जी से हुई मुलाकात मेरे लिए बहुत ही प्रेरणादायक सिद्ध हुई है। 

सत्येंद्र सिंह

Comments

  1. विभिन्न ब्लोग्स बनाकर हम अपना लेखन सुरक्षित रख सकते हैं। मित्रों को भेजने के साथ पब्लिश कर सकते हैं। बहुत अच्छी व अपनी सामग्री शेयर व संवर्धन कर सकते हैं। आप इसको इस्तेमाल करिये बहुत बढ़िया है। नमन अलका मधुसूदन पटेल जबलपुर

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद अलका जी। ऐसे ही प्रोत्साहन देते रहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लघुकथा

अठखेलियाँ